रानीतराई कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
रानीतराई: स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में ”राष्ट्रीय सेवा योजना” का अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ‘उठे समाज के लिए उठे’ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी के द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी दिया और कहा-राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवक की भावना, व्यक्तित्व का विकास तथा में लेने का तात्पर्य स्वयंसेवक की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. राकेश मिंज कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई ने कहा – राष्ट्रीय सेवा योजना एक समाज सेवक का कार्य है। हम समझ में रहते हैं हम सभी सामाजिक प्राणी है। हम सबको समाज की आवश्यकता होती है। हम सभी मिलजुल कर रहते हैं। तो हम खुश रहते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना हमें सीखना है मिल जुल कर कार्य करना। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में दो गतिविधियां होती है। 1. नियमित गतिविधियां 2. विशेष गतिविधियां।
नियमित गतिविधियों में सप्ताह में कोई एक भी दिन हम राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य करते हैं। विशेष गतिविधियों के अंतर्गत हम महाविद्यालय से गांव में 7 दिन के लिए एक विशेष शिविर लगाते हैं। इस शिविर में ग्रामीण जनों को साफ सफाई, स्वच्छता, जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियां से परिचित कराते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर ए प्रमाणपत्र, महाविद्यालय स्तर पर बी प्रमाण पत्र और सी प्रमाण पत्र दिया जाता है। महाविद्यालय में एक शिविर में भाग लेने पर बी प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिसमें महाविद्यालय पर मौखिक परीक्षा आयोजित की जाती है। सी प्रमाण पत्र में किसी एक विषय पर प्रोजेक्ट बनाया जाता है जो विश्वविद्यालय में परीक्षा आयोजित होती है। महाविद्यालय द्वारा आयोजित शिविर में भाग लेने में कुछ ना कुछ बहुत चीज सीखते हैं। जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत हम कार्य करते हैं तो समूह में कार्य करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विभिन्न शिविर आयोजित किया जाता है।



महाविद्यालय स्तर पर, विश्वविद्यालय स्तर पर, राज्य स्तर पर शिविर आयोजित किया जाता है। आर. डी.सी. गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी किया जाता है। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की कैंडिडेट से ही भाग लेते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना आपको ऊंचाई तक पहुंचाने का रास्ता है। पर्वतारोही , आकस्मिक आपातकाल के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवक भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि वैसे तो यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम सत्र के प्रारंभ में ही हो जाना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए । उन्होंने अपने व्याख्यान में अभिमुखीकरण कार्यक्रम अर्थ एवं उद्देश्य बताते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश के तुरंत बाद, छात्रों को पाठ्यक्रम सामग्री और संस्थान की शैक्षिक प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के लिए एक अभिविन्यासित कार्यक्रम कराया जाता है, इसी परिप्रेक्ष्य में आज का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा करवाया जा रहा है।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त श्री चंदन गोस्वामी वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ रेश्मी वाशनिकर, सुश्री भारती गायकवाड, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, अतिथि व्याख्याता में श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया, डॉ. सुनील कुमार कश्यप, कार्यालय कर्मचारी में श्री नरेश मेश्राम, सुश्री सीमा वर्मा, प्रियेश, निर्मला एवं महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना मनीषा,गुलशन, टाकेश्वरी, रुचि पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राए अधिक संख्या में उपस्थित थे।



