अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में सांकरा स्कूल के बच्चों ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

अम्लेश्वर : विकास खंड पाटन के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जतमई, घाटारानी ले जाया गया। इस भ्रमण का आयोजन युवा सरपंच एसएमडीसी अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में किया गया था।

रवि सिंगौर ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और मनोरंजन भी बच्चों के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस भ्रमण में सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, तुलाराम सिंगौर पंच, कामता सिंगौर और सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक गण भी शामिल थे।








