जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वाधान में युवक युवती परिचय सम्मेलन हुआ संपन्न

दुर्ग : जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वाधान में आज 09 नवंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कचना धुरवा देवालय गोंडवाना भवन सिविल लाइन उतई रोड दुर्ग में किया गया। आपको बता दें जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए युवक युवती परिचय सम्मेलन 34 वर्ष का आयोजन रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत भक्त माता कर्मा की पूजा, अर्चना आरती से हुई। कार्यक्रम में गीत संगीत का भी मनमोहक प्रस्तुति हुई।

स्वागत भाषण जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने दिया। सभी अतिथियों का स्वागत मंच के माध्यम से किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने आए जिला के सामाजिक बंधुओं का भी हृदय से स्वागत किया। श्री साहू ने अपने तीन साल के सरहनीय कार्य को समाज के समक्ष रखा। उन्होने जिला साहू संघ के लिए मिले जमीन आवंटन की भी जानकारी साहू को दी। और सबके सहयोग के साथ भवन निर्माण की बात कही साथ ही समाज में एक जुटता के साथ काम करने की अपील की। तत्पश्चात युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन चला फिर मंच में मौजूद अतिथियों ने सामाजिक लोगो को संबोधित किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू साहू रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने किया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन, जितेंद्र साहू तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप साहू और राकेश साहू ने किया।








