भाजपा पाटन मंडल ने बढ़ाया एक और कदम — हर कार्यकर्ता SIR से होगा सशक्त
पाटन : रेस्ट हाउस, पाटन में भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा आयोजित S.I.R. प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी ने की तथा मार्गदर्शन जिला भाजपा मंत्री श्री गिरेश साहू जी का रहा।
भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को SIR के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचने और विपक्ष के भ्रमजाल का जवाब देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने सोशल मीडिया से लेकर हर मोर्चे पर SIR के प्रति जागरूकता फैलाने और बूथ स्तर पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क के आधुनिक माध्यमों पर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में —श्रीमती कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष),योगेश निक्की भाले (नगर पंचायत अध्यक्ष),केवल देवांगन (सभापति),अखिलेश मिश्रा, कृष्णा साहू (महामंत्री, पाटन मंडल),तथा विजय बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा पाटन मंडल) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पाटन मंडल ने इस कार्यशाला के माध्यम से हर बूथ को सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।








