प्राथमिक शाला करसा में हुआ न्योता भोज का आयोजन,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हुए शामिल

पाटन : विकास खंड पाटन अंतर्गत प्राथमिक शाला करसा (घुघुवा) में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जन भागीदारी के तहत न्योता भोज का आयोजन लगातार जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में कोमल साहू और शाला विकास समिति के सदस्यों द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चो को अतिरिक्त पोषण आहार मिले न्योता भोज का आयोजन किया गया।वही संकल्प एक प्रयास के तरफ से शाला को बच्चो की पढ़ाई के लिए LED प्रदान किया गया उपासना मड़रिया शिक्षक के द्वारा।
न्योता भोजन में शामिल हुए सभापति जनपद पंचायत पाटन प्रणव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अम्लेश्वर कमलेश चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष पाटन रानी केशव बंछोर, सरपंच संजू, उपसरपंच कार्तिक साहू,शाला विकास समिति के अध्यक्ष चंदन साहू, उपाध्यक्ष चंदन साहू,सदस्यगण -दुरबास साहू,त्रिलोक ठाकुर,कोमल साहू,रामचंद,राध्धु साहू,लेखराम मेहर,रूखमणी साहू,धात्री साहू,मनोहर सहित अन्य लोग।



मौके पर प्रधानपाठक साकुंतला साहू सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



