अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मर्रा के खुमान साहू ने दुर्ग संभाग को दिलाया द्वितीय स्थान

दुर्ग, 20 नवम्बर 2025/ 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला महासमुंद में 06 से 09 अक्टूबर 2025 तक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा, पाटन के खिलाड़ी खुमान साहू ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का मान बढ़ाया।

राज्य स्तर पर चयनित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खुमान साहू की इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण जिला दुर्ग के सहायक संचालक श्री विलियम लकड़ा, प्राचार्य सेजस मर्रा, श्री संतोष यादव ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी पाटन, ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच, शाला अध्यक्ष मर्रा तथा खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा के प्रशिक्षक श्री भरत लाल ताम्रकार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!