अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रानीतराई कॉलेज में शोध नैतिकता पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के दिशानिर्देशन में “शोध नैतिकता” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग तथा शोध प्रकाशन सेल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। महाविद्यालय स्तर पर किए जाने वाले इस एक दिवसीय कार्यक्रम मुख्य वक्ता डॉ. आकाश वासनीकर , सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव (छ.ग.) रहे। डॉ. वासनीकर ने शोध चोरी, लेखकत्व संबंधी मुद्दे, शोध नैतिकता, प्रकाशन नियम तथा शोध के जिम्मेदार आचरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं उपयोगी चर्चा की।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा जी कार्यक्रम के संरक्षक रहे तथा उन्होंने डिजिटल प्रकाशन के तेजी से बढ़ते युग और प्रकाशन के बढ़ते दबाव के बीच शोध में नैतिकता के प्रति निरंतर जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ने शोध कार्य में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के महत्व पर बल देते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रेश्मी वासनीकर द्वारा किया गया। संगठन समिति की प्रमुख सदस्य श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी एवं सुश्री भारती गायकवाड़ रहीं जबकि कार्यक्रम का सहायक संचालन सुश्री शिखा मढरिया ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री सीमा एवं 50 से अधिक विद्यार्थी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!