अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व.दाऊ रामचन्द्र साहू शासकीय महाविद्यालय में “बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्लांटर मेकिंग” कार्यक्रम का आयोजन

रानीतराई: दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्लांटर मेकिंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष गतिविधि में छात्रों ने बेकार पड़ी प्लास्टिक बोतलों, टिन कैनों, टूटे मगों और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग कर सुंदर व उपयोगी प्लांटर तैयार किए। इन प्लांटरों में तुलसी, पुदीना, एलोवेरा, गिलोय और अजवायन जैसे औषधीय पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई । इसके बाद छात्रों ने अपने-अपने प्लांटर प्रस्तुत किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

छात्रों ने पुराने प्लास्टिक बोतलों को काटकर, रंगकर और सजाकर अलग-अलग आकार के प्लांटर तैयार किए। सभी प्लांटरों को ‘ग्रीन कॉर्नर’ में प्रदर्शित किया गया, जहाँ हर पौधे पर उसके औषधीय गुणों की जानकारी भी लिखी गई थी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

छात्रों ने बताया कि इस गतिविधि ने उन्हें दो महत्वपूर्ण बातें सिखाईं—कचरे का सही उपयोग और औषधीय पौधों का महत्व। कई छात्रों ने कहा कि वे घर पर भी ऐसे प्लांटर बनाएंगे और अपने आसपास हरियाली बढ़ाएंगे।

इको क्लब की प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन ने कहा कि विद्यार्थियों में यह जागरूकता बहुत जरूरी है क्योंकि बढ़ते प्रदूषण के दौर में रीसाइक्लिंग और प्राकृतिक उपचार दोनों ही समय की मांग हैं। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और टीमवर्क की सराहना की।

प्लांटर में लगाए गए पौधों के औषधीय गुणों ने कार्यक्रम को और अधिक शैक्षणिक बना दिया। तुलसी को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला, एलोवेरा को त्वचा के लिए लाभदायक, पुदीना को पाचन में सहायक, और गिलोय को प्रतिरोधकता बढ़ाने वाला बताया गया। छात्रों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।

प्लांटर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर से योगिता साहू, द्वितीय दामिनी साहू एवं तृतीय स्थान प्रतिभा को प्राप्त हुआ । कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

“बेस्ट फ्रॉम वेस्ट प्लांटर” गतिविधि ने न केवल छात्रों की रचनात्मकता को उजागर किया बल्कि उन्हें स्वच्छता, रीसाइक्लिंग और आयुर्वेदिक पौधों के महत्व से भी परिचित करवाया ।कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी, डॉ.रेशमी महिश्वर,सुश्री भारती गायकवाड़,श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी ,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन व समस्त अतिथि प्राध्यापक श्री टिकेश्वर पाटिल,सुश्री शिखा मढरिया,श्री वेणु साहू तथा समस्त कार्यालय स्टॉफ श्री नरेश मेश्राम,श्रीमती माहेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा एवं श्रीमती निर्मला,प्रियेश आदि ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!