अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पुन: जिला अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले राकेश ठाकुर, कार्यकर्ताओ ने दी बधाई

भिलाई : पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा निवासी कांग्रेस नेता राकेश सिंह ठाकुर को दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पुन: जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास भिलाई तीन पहुंचकर आशिर्वाद लिया और आभार प्रकट किया।

आपको बता दें युवा नेता राकेश सिंह ठाकुर बहुत ही जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं।लगातार भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जिले में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।जिसमे युवाओं की फौज उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसके फलस्वरूप आज फिर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भरोसा जताते हुए, दोबारा दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे, संतोषी तिवारी छाया जिला पंचायत, पंचायत महासचिव युवा कांग्रेस अमृत सिंह, युवा नेता धर्मेंद साहू, हरिश ठाकुर, डिकेंद साहू, थानेश्वर साहू, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, सोमेश चंद्राकर, श्यामा, मनहरन, प्रवीण, गोविंदा निषाद, संदीप निर्मल, विशाल सिंह, विश्वा निषाद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!