अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में बढ़ गई है चोरी की घटना, रात्रि में घूमते दिखते अज्ञात लोग
अम्लेश्वर: दुर्ग जिला के अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ गई है। दो दिन पहले ग्राम पंचायत खम्हारिया के सरपंच प्रतिनिधि थानेश्वर यदु का मोबाइल चोरी हो गया था, जब वे तालाब में नहाने गए थे।
आज ग्राम पंचायत खम्हारिया में बीती रात्रि में दो लोग घूम रहे थे, जिन्होंने अपना मोटर साइकिल खड़ा कर गांव में घूमना शुरू किया। गांव के लोगों ने उनसे जानकारी लेना चाहा, लेकिन वे जानकारी देने के बजाय भाग निकले। बताई जा रही है कि अज्ञात लोग कार में बैठ कर भाग निकले। मोटर साइकिल गाड़ी अभी भी गांव में खड़ी हुई है, जिसका नंबर cg 04 pm 3518 है।
यह घटना रात्रि लगभग तीन से चार बजे की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस को कोटवार और सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा इसकी सूचना दे दी गई है।



