अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बोरसी में पांच कुण्डी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा हुआ संपन्न

दुर्ग: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज दुर्ग बोरसी में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के समापन दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ गायत्री की पूजा–अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन और श्रृद्धा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है और लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के अनेक परिजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन और श्रृद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने वातावरण को पूर्णतः दिव्य बना दिया।

विधायक ललित चंद्राकर ने गायत्री परिवार के सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि उनके द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!