अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हारी के दो कला साधक 6 दिसम्बर को होंगे अगासदिया सम्मान से सम्मानित

कुम्हारी। आज बघमार में मांझी महोत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय दस व्यक्तियों को अगासदिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिनमे कुम्हारी के कलाकार महेश वर्मा को दुलार सिंह साव मंदराजी सम्मान एवं प्रख्यात कलाकार एवं गायक राजेन्द्र साहू को देवदास बंजारे सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आठ और कला साधकों का भी सम्मान किया जाएगा जिनका अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रहा है।

अगासदिया सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर विधानसभा की विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी होंगी। अध्यक्षता श्रीमती फुलवादेवी कांगे करेंगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

छत्तीसगढ़ शासन मत्स्य विभाग के संचालक नारायण नाग अतिविषिश्ट अतिथि होंगे। हल्बा समाज के पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष जी.आर राना अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पूर्व अध्यक्ष लोकसेवा आयोग बी.एल. ठाकुर, समाजसेवी बी.एल.ध्रुव तथा सचिव गौ सेवा आयोग डाॅ. कार्तिकेय ध्रुव आयोजन में मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम संचालन आर. एस. उइके तथा कवि अशोक आकाश करेंगे। इस विराट महोत्सव में प्रदेष के आदिवासी समाजसेवी सहित सर्वसमाज के विशिष्टजनों की उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!