अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अग्निवीर ट्रेनिंग पूर्ण कर लौटे राकेश साहू का गनियारी में हुआ भव्य स्वागत सम्मान

भिलाई–3 : नगर पालिका निगम भिलाई–चरोदा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र– 40, ग्राम–गनियारी में ग्रामवासी एवं युवा संगठन के द्वारा अग्निवीर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर लौटे श्री राकेश साहू का भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर राजेश साहू की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके पश्चात् अग्निवीर राजेश साहू को सम्मान शाल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री प्रेम लाल साहू, प्रवक्ता—भाजपा जिला भिलाई ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

“अग्निवीर राकेश साहू ने अपने साहस, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर देशभक्त युवा देखता है। अग्निवीर योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी राष्ट्ररक्षा नीति का महत्वपूर्ण भाग है, और इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित होकर लौटना किसी भी युवा के लिए गर्व का सर्वोच्च क्षण होता है। राजेश की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे साहू समाज और छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का गर्व है। आज राजेश जैसे युवा हमारे देश की सुरक्षा की रीढ़ हैं—हमारी प्रेरणा हैं, हमारा अभिमान हैं।”

उन्होंने आगे कहा—“हमारा समाज सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को सर्वोपरि मानता आया है। राजेश ने इन मूल्यों को आत्मसात कर न केवल परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि हर युवा को यह संदेश दिया है कि मेहनत, दृढ़ निश्चय और देशभक्ति से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है। मै समस्त ग्रामवासी की ओर से मै उन्हें हृदय से बधाई देता हूँ और उनके उज्जवल सैन्य भविष्य की कामना करता हूँ।

अन्य वक्ताओं ने भी राजेश साहू का अग्निवीर प्रशिक्षण कर लौटना ग्रामवासी, समाज व क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए युवा शक्ति को प्रेरणा देने वाला बताया ।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में राजेश के माता–पिता श्रीमती मंजू साहू–श्रीं इतवारी राम साहू सहित भाजपा नेता– श्री प्रेम लाल साहू, पूर्व नपाध्यक्ष– श्रीमती सीता साहू, मंडल उपाध्यक्ष– रवि नाहर, काग्रेस नेता – ओनी महिलांग, भाजपा नेता– राज कुमार साहू, गजानंद गोस्वामी, श्रीमती लता ठाकुर (पूर्व पार्षद), साहू समाज गनियारी के अध्यक्ष– भीखम चंद साहू, विजय ठाकुर, लोकेश वर्मा, गोविंद साहू, रोशन यादव, लोकनाथ निर्मलकर, अजय ठाकुर, सुनील भारती, विनोद साहू, श्रीमती ललिता गोस्वामी, संतोषी यादव, योगिता वर्मा, अंजू वर्मा, सौहद्रा साहू, रमा वर्मा, सुधा यादव, चंपा वर्मा, महेश वर्मा, टिकेंद्र गोस्वामी, मुकेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में युवा साथी व ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!