जिला साहू संघ के कमान फिर से नंदलाल साहू के हाथों में, तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

दुर्ग : जिला साहू संघ दुर्ग के त्रिवार्षिक आम चुनाव में नंदलाल साहू को ऐतिहासिक जीत मिलने पर एवं कृष्णा साहू और मंजू साहू को उपाध्यक्ष बनने पर साथ ही उमाशंकर साहू और श्रीमती सविता साहू को निरोध संगठन सचिव बनने पर तहसील साहू संघ पाटन ने हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित किया है।


तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लालेश्वर साहू ने जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू को बधाई संदेश प्रेषित करते हुए उनके मार्गदर्शन में आने वाले समय में ऐतिहासिक कार्य करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने श्री साहू के मार्गदर्शन में कई सराहनीय कार्य करने की बात कही है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, भूनेश्वरी साहू, महासचिव महेंद्र साहू ,कोषाध्यक्ष नारद साहू, सहित अश्वनी साहू , गंगादीन साहू, अशोक साहू, दिलीप साहू, टेस राम साहू, डीजेंद्र साहू, छत्र पाल साहू,डॉ सुरेश साहू सहित तहसील साहू संघ पाटन के सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।








