जनपद पंचायत पाटन के सरपंच हुए एक जुट, शीघ्र सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन
रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ पाटन ब्लॉक की बैठक शनिवार को विश्राम गृह पाटन में आयोजित की गई, जिसमें सरपंचों एवं पंचायत हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।


बैठक के उपरांत सरपंच संघ के अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्राप्त 15 वें वित्त की राशि शीघ्र पंचायतों को प्रदान की जाए। साथ ही गांवों में लगे हाईमास्ट एवं सोलर लाइट की मरम्मत निशुल्क कराए जाने, तथा स्थापित सोलर पंपों की खराबी को दूर कर समय-सीमा में सुधार कार्य पूर्ण करने की मांग की गई।उन्होंने आगे कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष से लंबित मनरेगा के कार्यों को तत्काल स्वीकृति दी जाए।
पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत राशि 2011 की जनगणना के अनुसार आवंटित होती है, जिसे वर्तमान जनसंख्या वर्ष 2025 के आधार पर आवंटित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ सभी मुद्दों को लेकर शीघ्र ही जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेंगे।
आपको बता दें जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ दो गुटों में बटा हुआ है सत्ता पक्ष के सरपंच के अध्यक्ष विनय चंद्राकर है तो विपक्ष से रुपेंद्र शुक्ला सरपंच संघ के मुख्या बने हुए हैं।अब देखना है यह कि दोनो मिलकर किस तरह ब्लॉक के सरपंचों के हित की मांग सरकार से करते हैं।अभी सिर्फ़ एक गुट का बैठक संपन्न हुआ है।
बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, महेश कुमार, मोहित विश्वकर्मा, खिलेंद्र देशमुख, जीवधन ठाकुर, खिलेश मारकंडे, सोनिया थानेश्वर यादव, रमाकांत साहू, सत्यनारायण टिकरिया, जीवनलाल ठाकुर, निर्मला साहू, अमित अग्रवाल, विपिन चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर, अमित हिरवानी, कौशल्या साहू, योगेंद्र साहू, एमन आठे, देवकी साहू, हुकुमचंद निषाद, राजेश ठाकुर, डॉ. ईश्वर निषाद, तोरन लाल साहू सहित अनेक सरपंच व पदाधिकारी उपस्थित रहे।








