अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती कल, एक दिवसीय भव्य पंथी प्रतियोगिता का होगा आयोजन, तैयारी में जुटे आयोजक गण

भूषण देशलहरे पाटन।।।नगर पचायत पाटन में सतनाम पंथ के प्रवर्तक, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती कल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर में एक दिवसीय भव्य पंथी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो दिनांक 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।और पूरी तरहा से तैयारी चल रही है

वार्ड पार्षद मनोज कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाबा जी के विचारों—सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक एकता—को जन-जन तक पहुंचाना है। पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समिति के सदस्यगण तिलक राते प्रमोद कुर्रे , मोती बघेल , संतोष मस्तावर ताराचंद ,गोतम, रामकृष्ण बघेल, डेविड जोशी , देवेंद्र कुर्रे ,तुषाण मंडलेश ,मनोज बघेल , हेमंत बघेल ,जगमोहनदास

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10,001 रुपये, तृतीय पुरस्कार 7,001 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 5,001 रुपये निर्धारित किया गया है।

वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,001 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 5,001 रुपये रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार पंथी प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से भी पंथी दलों को शामिल होने की कार्यक्रम स्थल पर और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के इस पावन अवसर पर पाटन नगर में बिखरने की पूरी उम्मीद है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!