अमलेश्वर मंडल में आत्मनिर्भर भारत अभियान भाजपाइयों ने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का किया अपील

अम्लेश्वर : भा ज पा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं जिला भा ज पा के मार्गदर्शन में मंगलवार को भा ज पा अमलेश्वर मंडल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभियान के जिला प्रभारी गिरीश साहु, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिव्या कलियारी, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर ,सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार के मार्गदर्शन में अमलेश्वर नगर पालिका के व्यापारियों एवं आम नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री एवं उपयोग करने का आग्रह किया गया।
मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। जिससे देश का पैसा देश में ही बचाकर इस पैसे का उपयोग हम देश की उन्नति एवं सर्वांगीण विकास में लगा सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर, संदीप चंद्राकर, धर्मेंद्र सोनकर, पार्षद सोहन निषाद, राजू सोनकर, शिवकुमार साहु ,अजित ठाकुर, कुलदीप बैंस वाढे ,पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहु, मीडिया प्रभारी मनोहर साहु ,सुनीता साहु, नरसिंह ठाकुर ,कुंदन देवांगन, पुरन साहु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








