अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेणा है और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है/कल्पना नारद साहू
रानीतराई : पाटन विधानसभा क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने छत्तीसगढ़ के संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा सतनाम पंथ के संस्थापक थे, जिन्होंने समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका “मनखे मनखे एक समान” का नारा लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। बाबा हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। 18 दिसंबर से पूरे महीने भर बाबा की जयंती सतनामी समाज सहित सर्व समाज के लोग मिलकर गांव-गांव में मनाते हैं।यह जयंती न सिर्फ एक धार्मिक अवसर है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

Advertisement





