अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत शिरोमणि गुरुघासीदास जी की 269 वीं जयंती मे शामिल हुए- कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग

पाटन – विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव किया भ्रमण ग्राम बटरेल, खोला, बोरवाय सहित असोगा मे बाबा गुरुघासीदास छत्तीसगढ़ के महान मार्गदर्शक, समाज सुधारक और मानवता के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास की जयंती को सतनामी समाज बड़े ही धूमधाम से मना रहा है. 18 दिसंबर को भव्य सतनाम सन्देश शोभायात्रा यात्रा का आयोजन किया गया. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए.

शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बाबा गुरु घासीदास का संदेश : समाजजनों ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का जीवन सत्य, अहिंसा, समता और करुणा के मूल्यों पर आधारित रहा है. उन्होंने समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और असमानता से मुक्त करने का कार्य किया. बाबा का अमर संदेश मनखे-मनखे एक समान आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और न्याय की सशक्त प्रेरणा देता है, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सतनामी समाज युवाओं ने कहा कि निरंतर बाबा गुरु घासीदास के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है. संगठन द्वारा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे.

आज गुरुघासीदास जी की जयंती मे ग्राम बटरेल, खोला, बोरवाय, असोगा मे बाबा जी पूजा अर्चना किया गया!

मुख्यअतिथि – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, ऐमन आठे सरपंच बटरेल, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर, बी.एल कौशिक,अजय साहू जनपद सदस्य पाटन, बसंत साहू उपसरपंच, रेवाराम साहू, प्राण साहू, तेजराम, टी के पिपरिया, रामदास बंदे,पिंटू जांगड़े, लक्समन कोठारी, पुष्पालता, शांतनु, तुषार कामड़े, ज्ञानेंद्र डहरे मीनू शर्मा, प्रिया महिपाल सरपंच, जानकी चोपड़िया, रश्मि वर्मा जनपद सदस्य पाटन,रमेश टंडन, भेद वर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि,अंकेश महिपाल,गुमान साहू, कोवेन्द्र साहू,कमलेश यादव, अभिषेक सेन सहित अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!