अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

20 दिसंबर को पाटन में विधानसभा स्तरीय SIR प्रशिक्षण कार्यशाला

पाटन। भारतीय जनता पार्टी, जिला दुर्ग द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय SIR प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में किया जाएगा।

इस कार्यशाला में लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, पाटन विधानसभा प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल, पूर्व विधानसभा प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में समस्त देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, BLA-1, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक एवं सह-संयोजक, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजक, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी, पार्षदगण, सरपंचगण, बूथ अध्यक्ष एवं BLO-2 की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

आपको ंबता को जीयन: प्रातः 10:00 से 11:00 बजे ,प्रशिक्षण कार्यशाला: 11:00 से 02:00 बजे तकभोजन: दोपहर 02:00 बजे पश्चात समापन होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!