अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वॉर्ड पार्षद श्रीमती ललिता कुमार साहू ने पांच बालिकाओं के साथ खुड़मुड़ा में सीसी रोड और चबूतरा निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र के रानी दुर्गावती वार्ड 06 खुड़मुड़ा में सीसी रोड और चबूतरा निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। पांच बालिकाओं ने श्रीफल तोड़कर किया शुभारंभ।

वार्ड पार्षद श्रीमती ललिता कुमार साहू ने मीडिया को बताया कि लंबे समय से वार्ड में विकास की गति रुक गई थी, जिसे अब भाजपा की विष्णु देव सरकार में शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना भाजपा सरकार की नीति है, जो अब धीरे-धीरे पूरी हो रही है।यह पहल वार्ड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।इस तरह के विकास कार्यों से वार्डवासियों को फायदा मिलेगा

इस अवसर पर पार्षद खूबी राज सोनकर, छाया पार्षद धर्मेंद्र सोनकर, फेरहा राम धीवर, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, प्रकाश कश्यप, शिवा साहू और कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!