अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का अमूल्य संदेश दिया है /भूपेश बघेल,

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन के ग्राम खम्हारिया में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास बाबा की जयंती बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष संत राम कुर्रे ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, महेन्द्र वर्मा,जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतनामी समाज अहेंद्र चेलक,परिक्षेत्र अध्यक्ष दिलीप टंडन, ग्राम पंचायत के सरपंच सोनिया थानेश्वर यदु अमृत सिंह राजपूत, डिकेंद्र साहू, थानेश्वर यदु रहे।

भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने आज से लगभग 269 वर्ष पहले सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया, वही उद्देश्यपूर्ण और आदर्श जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई, वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान समानता की मूल भावना को संविधान में स्थान दिया।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर चल रहा है। यहां का समाज समतामूलक है, जहां सभी लोग प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहते हैं। बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का अमूल्य संदेश दिया है, जिसे आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच शैल बाई बंजारे,राजेंद्र देशललहरे, मदन देशलहरे, मनोज देशलहरे, भगवान दास महिलांग, सालिक महिलांग, चंद्रभूषण मांडले, ललित बंजारे, सूरज गेंद्रे, पुनीत, कृष्णा महिलांग, गणपत बंधेल, विश्राम मारकंडे, बृजलाल सहित सतनामी समाज और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!