अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
आदर्श ग्राम पंचायत कौही में रक्तदान शिविर का आयोजन, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा हुए शामिल

रानीतराई: जनपद पंचायत पाटन के आदर्श ग्राम कौही में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां युवाओं ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। साथ ही रक्तदाताओं को हेलमेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू, दिलीप कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू और कई अन्य लोग मौजूद रहे।
जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसी पहलें समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे हम कई जिंदगी बचा सकते है। युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
Advertisement







