अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरराजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अहिवारा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए अभिषेक सिंह “भारत को आत्मनिर्भर बनाने कार्यकर्ताओं में भरा जोश”

भिलाई : भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा अहिवारा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मुरमुंडा के मंगल भवन में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य वक्ता अभिषेक सिंह पूर्व सांसद राजनंदगांव थे तथा अध्यक्षता पुरुषोत्तम देवांगन  अध्यक्ष भाजपा जिला भिलाई ने किया। अति विशिष्ट अतिथि डोमन लाल कोर्सेवड़ा विधायक– अहिवारा,  रामजी भारती भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला प्रभारी, पूर्व विधायक अहिवारा  सांवला राम डाहरे , पूर्व मंत्री– श्रीमान जागेश्वर साहू, सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग एवं रविशंकर सिंह  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता की पहली चित्र में दीप प्रजरांकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, पश्चात कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ आत्मनिर्भर भारत का प्रस्तावना अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के BLA–1 एवं भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता – प्रेम लाल साहू ने प्रस्तुत किया ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्य वक्ता अभिषेक सिंह जी ने आत्मनिर्भर भारत के विषय में ऊर्जा भरते हुए कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास की ओर बढ़ रही है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमको स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा। आज भारत आया तक नहीं निर्यातक देश बनने जा रहा है आर्थिक दृष्टिकोण से विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। मतदाता घनपुररिक्षण के संबंध में भी संबोधन में कहा कि हमारे देश के मतदाता सूची शुद्धिकरण होना चाहिए, योग्य व्यक्ति का नाम नहीं कटना चाहिए और अयोग्य का नाम नहीं जुड़ना चाहिए इस दिशा में भी हमें कम करना होगा। कोई विदेशी हमारे देश का प्रधानमंत्री नहीं चुन सकता इसके लिए SIR बहुत जरूरी है।

जिला संगठन प्रभारी  रामजी भारती ने संगठन कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी गाइड लाइन के अनुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाना है तो भारत को आत्मनिर्भर बनाना होगा जिसके लिए हम सब को बूथ स्तर में काम करना पड़ेगा।

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि अहिवारा विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखेंगे।

जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते प्रत्येक कार्य को करेंगे। चाहे आत्मनिर्भर भारत अभियान हो, चाहे मतदाता गहन पुनरीक्षण का काम हो, अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती तक प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित है।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू ने किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अहिवारा नपा उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पूर्व नपाध्यक्ष द्वय – शशिकांत बघेल व रेख राम बंछोर, जनपद अध्यक्ष धमधा – लीमन साहू, जिला पंचायत सदस्य– जितेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष – राम खिलावन वर्मा, महामंत्री–श्रीमती सुषमा जेठानी, उपाध्यक्ष – नटवर ताम्रकार व चंद्रकांता माण्डले, कोषाध्यक्ष–शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता– विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष गण– वरुण यादव, प्रशांत गुप्ता, घनश्याम साहू व रामजी निर्मलकर, सतीष साहू, लक्ष्मण क्षत्री, दिलीप पटेल, जनक राम साहू, मनहरण साहू, संजय पांडे, राजा शर्मा, अनुज साहू, राजेंद्र साहू, सचेंद्र राजपूत, श्याम सुंदर जायसवाल, प्रेम सागर चतुर्वेदी, रवि नाहर, होरी लाल चक्रधारी, जयराम धीवर, पवन जैन, विपिन चंद्राकर, सरिता वर्मा, यमुना साहू, शारदा जागड़े, लोकेश्वरी साहू, पूर्णिमा ठाकुर, पुष्पा गेंडारे, मीना जोशी, शिव कुमारी यादव, प्रेम लता चंद्राकर। सुश्री गीता वर्मा , शौकी देवांगन, प्रतिभा देवांगन, नागेश साहू, प्रवेश शर्मा, राम कुमार धनकर, अग्रलाल जोशी, के के खेलवार, ज्ञानदास मानिकपुरी, सहित प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारीगण एवं बूथ अध्यक्ष व BLA –2 के तथा जनप्रतिनिधि पार्षद , जनपद सदस्य, सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!