अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दूसरी बार जिला साहू संघ का कमान संभालेंगे नंदलाल साहू, 28 दिसंबर को अपने टीम के साथ लेंगे शपथ

दुर्ग: जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील साहू संघ दुर्ग शहर, धमधा व अहिवारा के पदाधिकारियों का त्रि वार्षिक आम चुनाव संपन्न उपरांत नवनिर्वाचित मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का आयोजन दुर्ग में किया गया है।

आपको बता दें 28 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 36 पोर्ट कोलिहापुरी, बालोद रोड दुर्ग में संपन्न होगी।

जिला साहू संघ दुर्ग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल साहू दूसरी बार जिले के पदभार ग्रहण कर समाज हित में अपने टीम के साथ शपथ लेंगे जिसकी साक्षी बनने जिला साहू संघ अंतर्गत आने वाले पांचों तहसील क्षेत्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम में अध्यक्षता डॉ नीरेंद्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ करेंगे। प्रमुख अतिथि ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जागेश्वर साहू पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्रीमती रामशिला साहू पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, जितेंद्र साहू अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, विपिन साहू पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ,दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, ईश्वर साहू विधायक सजा ,राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की गरीमामई उपस्थित रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!