अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान में लोगों को किया जागरूक

अम्लेश्वर : उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत- पिरदा में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल करने के लिए अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा छूटे ना. ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है एवं पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जाएगा।

प्रथम दिवस 21 दिसंबर दिन रविवार को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. 22 एवं 23 दिसंबर को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा.इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया गया है एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है अतः पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!