अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भोथली में मनाई गई बाबा गुरू घासीदास की जयंती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 भोथली में गुरु घासीदास जयंती मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक पाटन भूपेश बघेल पहुंचे।मौके पर पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री बघेल ने जोड़ा जैतखाम में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संबोधित किया कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने लगभग 269 वर्ष पहले सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया, वही उद्देश्यपूर्ण और आदर्श जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई, वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान समानता की मूल भावना को संविधान में स्थान दिया।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा दिखाए गए आदर्शों पर चल रहा है। यहां का समाज समतामूलक है, जहां सभी लोग प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ रहते हैं। बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का अमूल्य संदेश दिया है, जिसे आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर जिला युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज अध्यक्ष अहेंद्र चेलक एवं ग्राम सतनामी समाज प्रमुख हेमलाल चेलक प्रेम लाल चेलक आदि प्रमुखों की की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!