पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद कर तरीघाट में मनाया जयंती

पाटन : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती ग्राम पंचायत तारीघाट में अटल चौक के पास मनाया गया।ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने अटल जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर भाव पूर्ण पुष्प अर्पित किया साथ उनके योगदान को स्मरण किया गया।
श्रीमती साहू ने कहा कि अटल जी भारती जानता पार्टी के समर्पित नेता रहें, पूरे जीवन काल में उन्होंने भाजपा को मजबूत कर एक सूत्र में बांधने का काम किया। अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की राष्ट्र में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही उनके योगदान को छत्तीसगढ़ और देशवासी हमेशा याद रखेंगे।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, सोसायटी अध्यक्ष शशिधर साहू, गजेन्द्र सिन्हा, यशवंत साहू, पंच वेदराम साहू ,चेलाराम सिन्हा, रोहित बन ,जयराम सिंहा, महेंद्र साहू, माया साहू, कुमारी सिन्हा, देवनारायण साहू,मनोज निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ता और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।







