अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

एसडीएम का मेहरबान , सेल्समेन का खेल, गरीबों का चावल , जनप्रतिनिधि परेशान ,ये है पाटन का हाल कलेक्टर साहब

भूषण देशलहरे पाटन:  राशन दुकान संचालक पर अबतक कार्रवाई नहीं,दिसंबर का चावल नहीं मिला अबतक ग्राम पंचायत कौही के हितग्राहियों को दिसंबर माह बीतने को हैं लेकिन माह का राशन अब तक नहीं मिला हैं जिससे ग्रामीण पाटन के अधिकारियों व दुकान संचालक के खिलाफ आक्रोषित नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों ग्रामीणों ने दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज किये थे व गांव की हितग्राही उचित मूल्य की दुकान के सामने घंटो बैठकर धरना दिए थे। जिसके बाद दूसरे दिन अधिकारी पहुंचकर कर गांव वालों की शिकायत सुने और प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम लवकुश कुमार धूरु पाटन को सौपने की बात कही गई थी।

शिकायत के बाद संचालक के द्वारा दिसम्बर में नवम्बर माह की राशन का वितरण किया गया लेकिन अब दिसम्बर बीतने वाला हैं लेकिन इस माह के राशन का अबतक पता नहीं हैं. वही पिछले शिकायत की जाँच होने के बाद भी पाटन एसडीएम के द्वारा कार्रवाई नहीं किया गया हैं।दुकान संचालक पर पाटन के उच्च अधिकाकारी मेहरबान पाटन के अधिकारियों की मेहबानी के चलते इस दुकान संचालक पर शिकायत के बाद भी अबतक कार्रवाई नहीं किया गया हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जानकारी के अनुसार पाटन ब्लाक में एक साँथ ग्यारह दुकान संचालन का जिम्मा इसी व्यक्ति को दिया गया हैं. पिछले दिनों कौही के हितग्राहियों ने समय पर राशन नहीं मिलने व दुकान नहीं खुलने की शिकायत किये थे वही ग्राम पंचायत सोनपुर के ग्रामीणों ने भी राशन वितरण को लेकर शिकायत दर्ज किये थे यह दोनों गावों में एक ही व्यक्ति के द्वारा दुकान का संचालन किया जाता हैं. दो जगहों से शिकायत मिलने के बाद भी इस दुकान संचालक पर अधिकारी कार्रवाई करने में कोताही बरत रहे हैं जिससे की पाटन की अधिकारियो की मेहरबानी इस दुकान संचालक पर साफ झलकता हैं.न ही इस पर खाद्य विभाग कार्रवाई कर रही हैं न ही पाटन एस डी एम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जानकरी के अनुसार खाद्य विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद ग्राम कौही पहुंचे थे जिसके बाद जानकारी लेकर प्रतिवेदन तैयार कर पाटन एसडीएम को सौप दिया गया हैं लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किया गया हैं। जिससे की साफ पता चलता हैं की दुकान संचालक को अधिकारियो का कोई खौफ नहीं हैं, जिसके चलते वह दिसम्बर माह के राशन का वितरण अबतक नहीं किये हैं।

ग्रामीणों के अनुसार दुकान संचालक के द्वारा किसी भी महीने में समय में राशन का वितरण नहीं किया जाता हैं महीने के लास्ट थिति में दुकान खोलते हैं आधे लोगो को राशन वितरण कर बाकी लोगो को अगले माह का राह दिखाता हैं। गांव के कई लोगो को राशन नहीं मिला हैं, इसकी शिकायत अधिकारियो से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही हैं।

सरपंच लीना साहू व ग्रामीणों ने लिखित में बताया की ग्राम कौही में राशन दुकान संचालक द्वारा पिछले 4-5 माह से राशन सामाग्री का वितरण समय पर नहीं करता है ‘हमारे गांव में लगभग 700 कार्डधारी है जिसे माह के अंतिम संप्ताह में वितरण करने आता है जिससे लोगो में अफरी-तफरी मची रहती है। कई हितग्राही को राशन से वंचित भी होना पड़‌ता है साथ ही पिछले दो माह (अक्टूबर व नवम्बर) में संचालक द्वारा हित-ग्राही को शक्कर नहीं दिया जिसके कारण लोगो में रोष व्याप्त है। पिछले माह नवम्बर का राशन 13 दिसम्बर को वितरण किया और इस माह (दिसम्बर) का राशन वितरण अभी तक चालू नहीं किया. वही सोनपुर के सरपंच डॉ संतोष कुंभकार ने बताया पाटन एसडीएम में शिकायत करने के बाद भी कोई कारवाई नही हो रही है ऐसे लगता है की अधिकारी ही पनाह दे रही है सेल्समैन को तभी तो चावल का वितरण नही हो रही है। गरीबों का चावल हर माह मिलना चाहिए नही तो पूरा गांव कलेक्टर के पास शिकायत किया जाएगा ।

वर्जन।।

लवकेश ध्रुव, एसडीएम पाटन— वितरण कर रहे हैं करके सूचना मिली थी, एक बार मैं फ़ूड स्पेक्टर से रिपोर्ट ले लेता हूँ,कोई मेहरबानी किसी के ऊपर नहीं किया जा रहा हैं कार्रवाई किया जायेगा।नोटिस दिया गया था एक सप्ताह का नोटिस पीरेड था कोई जवाब नहीं आया हैं उस पर कार्रवाई किया जायेगा।

वर्जन।।

अनुराग भदौरिया, खाद्य अधिकारी दुर्ग — इस मामले में जाँच कर प्रतिवेदन एसडीएम साहब को भेज दिए हैं, आगे की कार्रवाई एसडीएम साहब करेंगे

वर्जन।।

कारवाई होगी कलेक्टर अनियमितता है तो करवाई जरूर होगी गरीबों का मामल है सेल्समैन पर भी करवाई की जायेगी

अभिजीत सिंह दुर्ग कलेक्टर ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!