अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार कौही में आज से राशन मिलना शुरू

रानीतराई: पाटन ब्लॉक के आदर्श ग्राम पंचायत कौही में राशन दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत के बाद आज से हितग्राहियों को दिसंबर माह का चावल वितरण शुरू हो गया है। सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू की लगातार शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की और दुकानदार को राशन वितरण करने का निर्देश दिया।

अनुविभागीय अधिकारी पाटन ने भी दुकानदार को आगे से लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी है और कहा है कि अगर ऐसा फिर से हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब हितग्राहियों को राशन मिलना शुरू हो गया है।

आपको बता दें ब्लॉक के कापसी और कोपेडीह में अभी भी दिसंबर माह का राशन हितग्राहियों को मिलना शुरू नही हुआ है। और कई जगह इस तरह की अनिमितता की जानकारी सामने आ रही है जिस पर प्रशासन की हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!