अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
कुम्हारी में एक दिवसीय मड़ई का आयोजन रविवार को
कुम्हारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 28 दिसंबर दिन रविवार को एक दिवसीय मड़ई का आयोजन रखा गया है। मड़ई सप्ताहिक बाजार शाकंभरी सब्जी मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल होंगे वहीं अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा करेंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निश्चय वाजपेयी शामिल होंगे ।
बता दे कि कुम्हारी मड़ई में आसपास के गांवों के लोग अधिक संख्या में शामिल होते है। इस वर्ष रविवार के दिन मड़ई होने से ग्रामीणों की खुशियां दोगुनी हो गई है। वहीं मड़ई समिति के सदस्य फिंगेश्वर साहू ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम दूध मोंगरा गंडई जिला राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी जो बाजार चौक स्थित मानस भवन में संचालित होगा।






