अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत जमराव में सहायतार्थ ट्रॉफी ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सहायतार्थ ट्रॉफी ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री यश मिश्रा तथा अध्यक्षता श्री लेखराज निषाद, उपसरपंच ग्राम पंचायत जमराव ने की।

इस अवसर पर पंचगण डिलेस साहू, गैंद लाल नन्हारे, गज्जू निषाद, ललित सोनकर, लोनसिंग निषाद, नरोत्तम यादव, तीजे राम निषाद, परदेशी राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की तथा ऐसे आयोजनों को ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा निखारने में सहायक बताया। प्रतियोगिता के आयोजन से ग्राम में खेल के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!