अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधायक ने किसानों को उचित मुआवजा व सूचना देकर कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश

दुर्ग : बोरी लिटिया 132/33 के.व्ही. लाइन टॉवर बेस निर्माण कार्य से प्रभावित किसानों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के निज निवास में बोरी लिटिया 132/33 के.व्ही. लाइन टॉवर बेस निर्माण से प्रभावित किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया । किसानों ने बताया कि उपकेंद्र रसमड़ा से उपकेंद्र सेमरिया (लिटिया) तक 132/33 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें उनकी निजी भूमि में बिना सूचना, बिना सहमति एवं बिना मुआवजा निर्धारण के कार्य किया जा रहा है।

निजी भूमि में बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित नोटिस सहमति तथा बिना राजस्व विभाग द्वारा मुआवजा निर्धारण किए ही टावर बेस का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है जो हमारे लिए चिंता का विषय है

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, धमधा sdm सोनाल डेविड, दुर्ग sdm हरवंश मीरि से फोन पर बात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को जानकारी देकर निर्माण कार्य करें और आज के तिथि में जो उचित मुआवजा बन रहा है, उसको तत्काल प्रभावित किसानों को प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

प्रभावीत किसान उत्तम चंद्राकर नंदकुमार यादव परमानंद केशव देशमुख देवेंद्र कुमार साहू इंद्रजीत साहू भुवन लाल साहू विमल कुमार साहू गोवर्धन देशमुख तोरण लाल साहू गौकरण छगन लाल यादव बलराम साहू प्रदीप साहू डेलू राम साहू कुलेश्वर देशमुख भैयालाल साहू मनहरण सिंह दुर्लवाराम धनकर तोरण लाल साहू विमल कुमार शिव देशमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!