अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम गुजरा (भाठापारा) में 31 दिसंबर को मनाया जाएगा गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती
पाटन। ग्राम गुजरा (भाठापारा) में सतनाम पंथ के प्रवर्तक परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। साथ ही अखाड़ा,डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा,ध्वजारोहण एवं महाभोग भंडारा व भव्य मंडाई मिलन समारोह के साथ रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा का आयोजित किया जाएगा। जिसमें कलाकार अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका पूनम तिवारी व दिव्या तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस कार्यक्रम के आयोजक जय सतनाम युवा समिति ग्राम गुजरा (भाठापारा) हैं।उक्त जानकारी हमें प्रमोद पहरी (गुजरा) द्वारा प्राप्त हुआ।








