अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में 17 साल बाद होगा मंडई मेला, भव्य मीना बाजार के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन,जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल

पाटन : मां महामाया एवं नगर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद तथा स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यधरा पाटन में आगामी 06 जनवरी 2026 मंगलवार को भव्य पाटन मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रेस्ट हाउस के पास खेल मैदान, पाटन में आयोजित होगा। पाटन में 17 वर्ष बाद मेला का आयोजन हो रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री (छ.ग.) रहेंगे। अध्यक्षता विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा, अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों में ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाडा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप साहू एवं श्रीमती रानी केशव बंछोर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश निक्की भाले ने कहा कि मेले में आमजन के मनोरंजन हेतु विशाल मीना बाजार, जल परी, हवाई झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, रोमांचक गेम्स, डिस्काउंट ऑफर सामान एवं व्यंजनों की बगिया दुकानों की आकर्षक व्यवस्था की गई है।

मेला स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच “रंग सागर” द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच द्वारा चिन्हारी लोक मंजीरा एवं पायल साहू लोक गायिका की मनमोहक प्रस्तुति होगी।

इस भव्य आयोजन के आयोजक योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष) उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण नगर पंचायत पाटन हैं।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित पाटन मंडई मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक विरासत, मनोरंजन और मेलों की परंपरा का आनंद लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!