अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत तरीघाट में रविवार को भव्य मड़ई मिलन समारोह, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी होंगे शामिल

पाटन : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ग्राम तरीघाट में 11 जनवरी को भव्य मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। आपको बता दूं कि खारू नदी तट के किनारे बसे ग्राम तरीघाट प्राचीन ग्राम है,पुरातत्व विभाग के द्वारा यहां कई प्राचीन प्रतीक चिन्ह की खोज की गई है। जहां पर रविवार को भव्य मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मंडई मिलन समारोह के में प्रमुख रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग के साथ डोमन लाल कोसेवाडा विधायक अहिवारा, ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण आगमन होगा। साथ ही जितेंद्र दोनों प्रदेश मंत्री, सुरेंद्र कौशिक अध्यक्ष जिला भाजपा, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती नोमिन ठाकुर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन ,योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ,उपाध्यक्ष जिला भाजपा ,श्रीमती भावना विष्णु निषाद जनपद सदस्य पाटन , ज्योतिष प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष ,विनय चंद्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ, डॉ. संतराम कुंभकार सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर की गरिमामई उपस्थित रहेगी। रात्रि में कार्यक्रम लोक छाया की भव्य प्रस्तुति होगी। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच सहित पंच गण के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!