मां वृंदा देवी धाम आगेसरा में दो दिवसीय भव्य मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन

बेल्हारी : दक्षिण पाटन खारुन नदी तट पर बसे मां वृंदा देवी धाम ग्राम आगेसरा में दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 10 जनवरी को हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी, अध्यक्षता श्रीमती कल्पना नारद साहू विशेष अतिथि श्री लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष जामगांव, रमाकांत साहू सरपंच ग्राम पंचायत आगेसरा, के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ,
कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल ने समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं देते हुए सभा को संबोधित किया,
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ गण उपस्थित थे, श्रीमती सुशीला साहू श्री सरजू राम साहू, श्री कृष्णा सोनी श्री रोहित साहू श्री थान सिंह पटेल श्री तीरथ पटेल एवम समिति के सभी पदाधिकारी श्री संतोष साहू श्री तुकाराम निषाद श्री छबलु राम साहू उपस्थित रहे।



