अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी में हुआ,भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन

भखारा: विकास खंड कुरूद अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी में भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में शिक्षण सत्र 1991 से 2025 तक के पूर्व छात्र शामिल हुए। उपस्थित पूर्व छात्र अपने शिक्षकों से मिलकर गदगद हुए सभी एक दूसरे का हाल-चाल जाना और अपने पुराने साथियों से मिलकर छात्र जीवन की यादें ताजा की। इस अवसर पर प्राचार्य विनोद ठाकुर, व्याख्याता चंद्रहास साहू ,मिथिलेश सिन्हा, एस के निषाद, रविंद्र कोसरे, कमलेश दीवान ,हेमेंद्र मेश्राम, सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गुरु शिष्य परंपरा भारत भूमि की अनोखी परंपरा रही है यहां गुरुओं का स्थान सर्वदा ईश्वर से उच्च ही रहा है गुरु वशिष्ठ से लेकर विश्वामित्र तक की महिमा धार्मिक ग्रंथो में विद्यमान है जिसका अनुकरण आज पूरा राष्ट्र कर रहा है इसी गुरु परंपरा को निभाना 1991 से 2024 तक सेवा दिए शिक्षकों एवं पास आउट हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों को एक फिर एक मंच पर आमंत्रित कर शिक्षक छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्राचार्य एच एस साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर में बैच 2000 से सीताराम साहू ,रोमनलाल रात्रे ,हृदय राम सिंहा ,ढागेश्वर सिन्हा ,लेखन निषाद, नरेंद्र राजपूत ,जय नारायण सोनवानी ,गेवेंद्र कॉमडे, रेख राम साहू, राकेश कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, पुरुषोत्तम यादव ,राजकुमार साहू ,नंदीश्वर निषाद ,देवलाल साहू ,किशोर साहू, श्रीमती राजकुमारी साहू ,सविता साहू, तेनी ,साहू प्रेम साहू सीता साहूउपस्थित रहे।

ढागेश्वर सिन्हा एवं सविता साहू द्वारा ग्रुप का लीडरशिप किया गया।

श्री नोहर लाल साहू, विद्यालय सेवक का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

उक्त जानकारी शिक्षक हृदय राम सिन्हा ने मिडिया को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!