आदर्श ग्राम कौही में 23 जनवरी को मां परमेश्वरी महोत्सव एवं देवांगन सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रानीतराई : मां परमेश्वरी महोत्सव एवं देवांगन सामुदायिक भवन का लोकार्पण आदर्श ग्राम कौही में 23 जनवरी को आयोजित किया गया है। आपको बता दें ग्राम इकाई देवांगन समाज कौही के तत्वाधान में आयोजित मां परमेश्वरी महोत्सव सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा 12:00 मां परमेश्वरी की पूजा आरती प्रारंभ होगी तत्पश्चात अतिथियों का आगमन स्वागत सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण देवांगन शिक्षक करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर ,ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीना साहू, पूर्व जनपद सदस्य रमन टिकरिहा ,पूर्व सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ,जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा, सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई, उप सरपंच हेमलाल सोनकर सहित देवांगन समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।साथ ही देवांगन समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उक्त जानकारी मीडिया को ग्राम ईकाई देवांगन समाज के अध्यक्ष धनेश्वर देवांगन ने शेयर किया है।






