अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में वार्षिक उत्सव, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

पाटन: विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। आपको बता दें वार्षिक उत्सव के आयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और द्विप प्रज्वलित कर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार लगातार कमलेश वर्मा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का का सम्मान एक निश्चित राशि देकर के करते आ रहे हैं जो अभी भी अनवरत जारी है।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा रहे। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच ईश्वर निषाद,नगर पालिका अम्लेश्वर के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,एसएमडीसी के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!