राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह मे डॉ. गागेन्द्र सिंह राजपूत सम्मानित
अम्लेश्वर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 24 जनवरी 2026 को पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय केदार कश्यप जी परिवहन मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे, कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम मे उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के 160 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सहभागिता किया जो सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबधित नियमों को सीखा.कार्यक्रम मे डॉ अमित दीक्षित, अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा का विशेष योगदान रहा।








