रानीतराई कालेज के विद्यार्थियों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान, फाइलेरिया की दी जानकारी

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के विद्यार्थियों द्वारा ,प्राचार्य डॉ .अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी को विद्यार्थियों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रानीतराई ग्राम में घर-घर जाकर ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया।


विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पम्पलेट वितरित कर फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी। साथ ही मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाओं को नियमित रूप से लेने की अपील की गई।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य बीमारी है, जिसके उन्मूलन में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एनएसएस सदस्यों व रेड क्रॉस सोसायटी के प्रभारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अभियान के दौरान समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी,सुश्री भारती गायकवाड़,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन,सुश्री रेणुका वर्मा,श्री टिकेश्वर पाटिल,सुश्री शिखा मढरिया,श्री वेणु कुमार साहू, डॉ. सुनील कश्यप, डॉ देबीलाल आदि उपस्थित थे ।








