अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल में हुआ वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, रजनी बघेल हुई शामिल

जामगांव आर: सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल (पाटन) में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर द्विप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण के बाद छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपस्थित अतिथियों के द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल शामिल हुए।कार्यक्रम मे अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष एवं तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना -नारद साहू, मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू, रूप सिंह सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती एमन आठे, पूर्व जनपद अजय साहू,विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक गण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!