अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बटंग में 01 फरवरी को संत शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती के साथ मड़ई मिलन समारोह का आयोजन

पाटन: श्रीराम भक्त संत शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती एवं निषाद समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि भिलाई 3 चरौदा परिक्षेत्रीय तथा पचगईहा निषाद समाज के द्वारा ग्राम बटंग में 01 फरवरी को अयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 8:30 बजे कलश यात्रा के साथ होगी तत्पश्चात भगवान श्री रामचंद्र संत गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही रामायण पाठ सहित बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी तत्पश्चात क्रमशः अतिथियों का सम्मान और उद्बोधन होगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर चिरैया के फूल का अनुपम प्रस्तुति होगी

कार्यक्रम के अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन छत्तीसगढ़ शासन, कुंवर निषाद विधायक गुंडरदेही एवं प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज सहित अन्य प्रथम सत्र के अतिथि होंगे। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव , विजय बघेल सांसद दुर्ग सहित अन्य अतिथियों के गरिमामई उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न होगी।जिसमे गांवो के लोग सहित निषाद समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होंगे।जिसकी तैयारी छत्तीसगढ़ निषाद समाज चरोदा परिक्षेत्र एवं पचगईहा सहित स्थानीय निषाद समाज के द्वारा किया जा रहा है।उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक निषाद ने मिडिया को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!