गणतंत्र दिवस समारोह ग्राम पंचायत जमराव जागेश्वरी भेस सोनकर ने किया ध्वजारोहण
अम्लेश्वर: 26 जनवरी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव में सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर जी के करकमलों द्वारा गरिमामयी ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस अवसर पर सचिव श्री विष्णु बंजारे, उपसरपंच श्री लेखराज निषाद, पंचगण — सुलोचना धनकर, राजबती यादव, नैना साहू, सती साहू, महेश्वरी बंजारे, हिमानी शर्मा, हिरौंदी साहू, हिरौंदी निषाद, रमशिला साहू, गैंद लाल नन्हारे, दामोदर साहू, कैलाश सोनकर, यशवंत साहू, मितानीन उमा निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बी. आर. साहू, बसंत साहू, नाथूराम, परदेशी राम साहू, जीवन यादव, शेखर निषाद, पुष्पा निषाद, धनेश्वरी यादव, प्रवीण साहू सहित अनेक ग्रामीणजनों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी सफल व यादगार बना।
सभी उपस्थितजनों ने संविधान के आदर्शों पर चलने, देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने तथा ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






