अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सांकरा स्कूल में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रतिभावन छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

अम्लेश्वर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व 77 वीं गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया तत्पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में एसएमडीसी अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा के द्वारा राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा को शान से फहराया।

युवा सरपंच रवि सिंगौर ने गणतंत्र दिवस की ध्वजारोहण कर अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस, भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा, स्वतंत्रता, समानता एवं भाईचारे के आदर्शों के प्रति अपनी आस्था को दोहराने तथा हम सबके भारतीय होने के गौरव को महसूस करने का अवसर है। लोकतांत्रिक लक्ष्यों को लोकतांत्रिक माध्यमों से तथा संवैधानिक लक्ष्यों को संविधान सम्मत साधनों से प्राप्त करना ही, हमारे गणतन्त्र की मूल आस्था है।

श्री सिंगौर ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी प्रदेशवासी छत्तीसगढ़ को प्रगति पथ में आगे ले जाने का प्रण लें जिसमें समाज के हर वर्ग का उत्थान हो और हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ का सपना साकार कर सकें। इस लोकतंत्र को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हम सभी छत्तीसगढ़ वासी प्रतिबद्ध हैं।

तत्पश्चात छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक सासंस्कृति प्रस्तुती दी गई।साथ ही प्रतिभावान छात्रों का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप सरपंच रामशरण बंधे सहित पंच गण और ग्राम वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य के दिशानिर्देश के अनुसार शिक्षक शिक्षकों ने किया।उक्त जानकारी मीडिया को कामता प्रसाद सिंगौर ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!