अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बजट 2026–27 गांव से शहर तक विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला है /रवि सिंगौर 

अम्लेश्वर: केंद्र सरकार ने संसद के लोकसभा सत्र में सदन के पटल पर वर्ष 2026–27 का बजट रखा हैं। केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए जनपद पंचायत पाटन के युवा सरपंच अमलेश्वर युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगौर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।

श्री सिंगौर  ने कहा कि यह पहला बजट है, जो कर्तव्य भवन में बना है। इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं – आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना, सबका साथ, सबका विकास। यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सभी वर्गों व क्षेत्रों के हितों का समावेश किया गया है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!