विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट – निर्मल जैन महामंत्री भाजपा मंडल जामगांव आर मंडल

रानीतराई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा 2026- 27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया। यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला युवा, किसान, महिला, गरीब केंद्रित तथा निवेश और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है। यह दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्था का बजट है। सबका साथ सबका विकास की भावना को आत्मसात करते हुए निवेश बढ़ाने गरीबी उन्मूलन और समावेशी विकास शक्ति को सशक्त करने, नई नौकरियां को जोड़ने, ग्रामीण शहरी भारत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का स्पष्ट रोड मैप प्रस्तुत करता है। स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा, मध्यम उद्योगों के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान, 20 नए जल मार्ग विकसित करने की योजना, छोटी कंपनियों से सीधे सामान खरीदे जाने की व्यवस्था की है।
कैंसर जैसी बीमारी की दवाओं को सस्ती, सस्ती दवाओं की उपलब्धता, किसानों महिलाओं और युवा शक्ति के लिए विशेष योजनाएं हैं। पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्रों का विस्तार एवं निजी क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित करती है। बुजुर्गों के इलाज के हेतु मजबूत केयर सिस्टम, आयुर्वेदिक संस्थाओं की स्थापना । नया इनकम टैक्स 1अप्रैल 2026से लागू करना।भारत को वैश्विक स्वरूप केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम 2047 तक सेवा क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य है।






