बटंग में मनाया गया बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ संत शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती साथ ही सामाजिक भवन का हुआ लोकार्पण

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बटंग में संत शिरोमणि गुहा निषाद राज की जयंती बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही सामाजिक भवन का लोकार्पण आमंत्रित जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से किया गया।


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देवकुमार निषाद तहसील अध्यक्ष एवं द्वितीय सत्र में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,सरपंच गैंद लाल वर्मा सहित निषाद समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। स्वागत भाषण अशोक कुमार निषाद ने दिया और सामाजिक भवन में बाउंड्रीवॉल की मांग उपस्थित अतिथियों के पास रखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने संत शिरोमणि श्री गुहा निषाद राज जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के अनन्य भक्त रहे। श्री रामचंद्र जी महाराज को नदी से डोंगा में पार गुहा निषाद राज जी ने कराया था।इस अवसर पर बड़ी संख्या में निषाद समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।








