अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ऊर्जा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से आमजन का जीवन सुगम हुआ है/ लालेश्वर साहू

जामगांव (आर)। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र जामगांव (आर) में विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ट भाजपा नेता एवं तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू रहे। जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत जामगांव (आर) के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन के सभापति  रवि सिन्हा एवं जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, शासकीय महाविद्यालय अध्यक्ष नरेश केला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश चंद्राकर, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल साहू, सरपंच राजेश बंछोर, महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर साहू एवं पूर्व सरपंच भेष आठे शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी एवं माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा राज्य गीत के साथ हुई। स्वागत भाषण में सहायक अभियंता श्री रूपेश कुमार ने छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता सोलर पैनल लगाकर स्वयं बिजली उत्पादन कर सकते हैं, बिजली बिल में कमी ला सकते हैं तथा अतिरिक्त बिजली विक्रय कर आय भी अर्जित कर सकते हैं। साथ ही शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी भी साझा की।

मुख्य अतिथि  लालेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद राज्य ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और ऊर्जा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों से आमजन का जीवन सुगम हुआ है। अध्यक्षता कर रहे सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार की योजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए।

विशिष्ट अतिथियों श्री रवि सिन्हा, श्री रामकुमार चंद्राकर एवं श्री जयप्रकाश चंद्राकर ने भी अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ सरकार एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में लगातार दो वर्षों से प्रत्येक माह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ यंत्री श्रीमती ऋचा साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कनिष्ठ यंत्री श्री हेमंत देशमुख ने किया।

इस अवसर पर सरपंच अमित अग्रवाल,माधुरी निषाद, कविता साहू,पूर्व सरपंच नेतराम निषाद, आसकरण जैन, अंगेश्वर साहू, नरोत्तम निषाद, खुमान जांगड़े, लक्ष्मण कोठारी, रामजी यादव, सुनील चंद्राकर, खेमलाल साहू, भागवत देशमुख, मिथलेश यादव, जितेन्द्र वर्मा, शंकरलाल साहू, राम अवतार, चंद्रकांत देवांगन, ओकर वर्मा सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!